अधिवक्ता या परिवार के नाम दर्ज हैं ये संपत्तियां
- 127/709 डब्लू वन साकेत नगर मैसर्स पैरामाउंट बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ब्रजेश दुबे के नाम है।
- 1436 ब्लॉक डब्ल्यू 2 दामोदर नगर के तीनों हिस्से अखिलेश के पिता रामकृष्ण दुबे के नाम हैं।
- 127/82 डब्लू वन साकेत नगर अखिलेश दुबे के नाम है।
- 127/534 डब्लू वन साकेत नगर निखिलेश दुबे के नाम है।
- 127/155 डब्लू वन साकेत नगर अखिलेश की पत्नी मधु के नाम है।
- 127/152 डब्लू वन साकेत नगर डॉ ब्रजकिशोरी दुबे स्मारक समिति के नाम है।
- 127/428 यू ब्लाॅक निराला नगर बृजेश दुबे और मधु दुबे के नाम है। - 127/576 डब्लू वन साकेत नगर अखिलेश के पिता और चारों भाइयों के नाम है।
- 127/576 डब्लू वन साकेत नगर रामकृष्ण दुबे के नाम है।
रजिस्ट्रार कार्यालय ने भी सौंपा अखिलेश और परिवार की संपत्तियों का विवरण
अखिलेश दुबे की संपत्तियों का विवरण
अखिलेश दुबे ने यू ब्लॉक स्थित फ्लैट, साकेतनगर जूही कलां स्थित 297.66 वर्ग मीटर का एक प्लाॅट, दहेली सुजानपुर स्थित ईडब्ल्यूएस में एक भवन 50 वर्ग मीटर का, जूही कलां स्थित 356 वर्गमीटर का एक भवन है। अखिलेश दुबे ने डॉ. बृजकिशोरी दुबे महाविद्यालय के प्रबंधक के रूप में दो लाख रुपये में 19 फरवरी 2013 को जमीन अपनी पत्नी मधु दुबे से खरीदी थी जबकि इसकी बाजारी कीमत 35.84 लाख रुपये थी।
दुबे के बेटे की संपत्तियों का विवरण
अखिलेश के बेटे अखिल दुबे ने डब्ल्यू ब्लाॅक स्थित म.नं. 649 को सत्येंद्र प्रताप मिश्रा से 31 मई 2013 को 45 लाख रुपये में खरीदा था। अखिल दुबे ने साकेत नगर जूही कलां स्थित भवन के द्वितीय तल पर स्थित छत को 26 लाख रुपये में 11 मार्च 2025 को चार भाइयों अहमद एहतेशाम, अहमद शादाब, अहमद शहनवाज व नौशाद अहमद से खरीदा था, जबकि इसकी बाजारी कीमत 43.28 लाख रुपये आंकी गई है। केडीए से अखिल दुबे ने जूही डब्ल्यू ब्लाक स्थित 376.26 वर्गमीटर का प्लाट 95.69 लाख रुपये में 22 अप्रैल 2019 को खरीदा था। अखिल दुबे ने रेखा मिश्रा को केशव नगर डब्लू ब्लाक स्थित प्लाट 74.50 लाख रुपये में 24 मार्च 2021 को बेच दिया था। अखिल ने केडीए से जूही डब्ल्यू ब्लाक स्थित एलआईजी 43.73 वर्गमीटर का भवन 2 नवंबर 2018 को खरीदा और अगले ही महीने 5 दिसंबर को कृष्णा नंद को बेच दिया।
अखिलेश की पत्नी मधु व बेटी आंचल की संपत्तियों का विवरण
मधु दुबे को निराला नगर स्थित एक मकान 16 लाख रुपये में 20 जून 2012 को शंकरलाल, चुन्नीलाल, बिहारी लाल व किशन लाल ने बेच दिया। मधु दुबे से जूही कलां स्थित एक भूखंड 60 लाख रुपये में बेचने के लिए विक्रय अनुबंध 1 सितंबर 2006 को सरोज नारायण पांडे से किया। मधु दुबे ने डॉ.बृज किशोरी मेमोरियल स्कूल के अखिलेश दुबे को साकेत नगर डब्लू ब्लाक स्थित एक भूवन का पट्टा अनुबंध 18 मई 2018 को किया। अखिलेश की बेटी आंचल दुबे ने साकेत नगर स्थित एक फ्लैट 17 लाख रुपये में 25 अक्टूबर 2021 को कमल कुकरेजा और मेसर्स सिंह एसोसिएट्स के हिमांशु सिंह से खरीदा था।
डॉ. ब्रिज किशोर दुबे मेमोरियल स्कूल
- फोटो : amar ujala
अखिलेश के भाई बृजेश की संपत्तियों का विवरण
मेसर्स पैरामाउंट बिल्डकान प्रा.लि. के बृजेश दुबे ने साकेत नगर जूही कलां स्थित दो भवन व एक प्लाट 6 मई 2003, 30 अप्रैल 2004, 22 मार्च 2006 को नरेश कुमार, राजीव जैन और डा. बाल्मीकि त्रिपाठी से पावर ऑफ अटार्नी के आधार पर खरीदे थे। इसके अलावा रघुवीर सिंह व अन्य ने मेसर्स पैरामाउंट बिल्डकान प्रा.लि. के बृजेश दुबे से जरौली स्थित जमीन 2.88 करोड़ रुपये में बेचने के लिए बिना कब्जा दिए अनुबंध 14 अगस्त 2006 को किया था। मधु ने बृजेश को जूही कलां स्थित एक मकान 25 जुलाई 2008 को बेचा। अमर सिंह ने बृजेश दुबे को बर्रा स्थित एक आराजी 28.87 लाख रुपये में 3 नवंबर 2008 को बेची।
अखिलेश के भाई निखिलेश की संपत्तियों का विवरण
रमईपुर में दो अराजी, जिसे जुलाई व अक्तूबर 2006 में खरीदा। जूही कलां में एक भवन, जिसे 2006 में खरीदा। डॉ.बृजकिशोरी दुबे स्मारक इंटर कॉलेज रमईपुर की पांच अराजी, जूही कलां में एक भूखंड, साकेत नगर डब्लू-1 स्थित दो मकान।