आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों को सूची पर दर्ज करेंगे
कुछ वोटर ऐसे भी मिले हैं] जो शहर के साथ ही गांव में भी मतदान करते आ रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायतवार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची ऑनलाइन जारी की है। बीएलओ सभी मतदाताओं का सत्यापन करने के बाद अपनी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को साैपेंगे। सही पाए जाने वाले मतदाता के आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों को सूची पर दर्ज करेंगे। न मिलने वाले मतदाता के नाम के आगे न लिखा जाएगा, ताकि उन नामों को सूची से हटाया जा सके।
होगा भौतिक सत्यापन
इन सभी मतदाताओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को नोडल बनाया गया है। अब मतदाता सूची में एक व्यक्ति या महिला का एक ही जगह वोट रह पाएगा। डुप्लीकेट वोटों को सत्यापन के बाद सूची से हटा दिया जाएगा।
जिला डुप्लीकेट वोटर
हरदोई 13,00,000
फर्रुखाबाद 3,60,000
उन्नाव 4,21,000
हमीरपुर 88,194
कन्नाैज 28,000
चित्रकूट 11,000