फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हॉस्टल में ओटी टेक्निशियन के छात्र ने दी जान, अंगौछे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 23 May 2026 02:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर के एक हॉस्टल में ओटी टेक्निशियन के छात्र का शव शनिवार सुबह बगल के कमरे में फंदे से लटका मिला। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पनकी रोड पर स्थित हॉस्टल में ओटी टेक्निशियन के छात्र का शनिवार सुबह फंदे पर शव लटका मिला। इससे हॉस्टल परिसर में रहने वाले अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मूलरूप से इटावा के थाना बलरई के गढ़ी रामधन गांव निवासी रजित कुमार (19) ओटी टेक्निशियन द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता विजयराम किसान हैं। रजित कल्याणपुर कला स्थित बाबा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रूम मेट अनूप ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह सोकर उठे, तो रजित कमरे में नहीं था।

अंगौछे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था शव
इस पर वह उन्हें ढूंढने लगे। उनके रूम के बगल के रूम में रजित का शव अंगौछे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। रूम पार्टनर ने बताया कि इस दौरान कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था। उसने तुरंत अन्य छात्रों को जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। रूम पार्टनर अनूप ने बताया कि शुक्रवार शाम को रजित घर से वापस हॉस्टल आया था।
विज्ञापन

किसी तरह की परेशानी जाहिर नहीं की थी
रात तक वह बिल्कुल सामान्य था और किसी तरह की परेशानी जाहिर नहीं की थी। इसके बाद भी बिना कारण इतना बड़ा कदम उठा लिया, ये सोचकर वह लोग खुद हैरान हैं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके कर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि परिजन तहरीर देते हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें