फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एक्शन में एक दिन की थानेदार, बोलीं- मर्डर में शामिल लोग जाएंगे जेल, पीड़ितों को मिलेगा इंसाफ

Fri, 03 Oct 2025 04:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मिशन शक्ति के तहत पनकी थाने में आठवीं की छात्रा आराध्या शुक्ला को एक दिन का थानेदार बनाया गया। चार्ज संभालते ही उन्होंने हत्या के मामलों के पीड़ितों की शिकायत सुनी और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एक दिन की थानेदार छात्रा आराध्या शुक्ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिन की थानेदार बनी आठवीं की छात्रा आराध्या शुक्ला एक्शन में दिखाई दी। उन्होंने हत्या के मामले में न्याय की गुहार लगाने आए पीड़ितों को आश्वासन दिया। बोली कि जो भी लोग इसमें शामिल है, वो जेल जाएंगे। इस दौरान मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन

हेवन पब्लिक स्कूल की छात्रा आराध्या शुक्ला को एक दिन का थानेदार बनाया गया। पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने आराध्या को चार्ज दिया। उन्होंने पीड़ितों की सुनवाई की। उस दौरान पनकी निवासी प्रदीप ने न्याय की गुहार लगाई। उसने बताया कि 12 अप्रैल को भाई का अपहरण हो गया था, 13 अप्रैल को उसका शव शिवली में मिला था।

मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन
दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जो लोग जेल गए हैं वो भाड़े पर आए थे, उनसे भाई का कोई लेना देना नहीं है। जो हत्या के मुख्य आरोपी हैं, वो आजाद घूम रहे हैं। नई थानेदार ने उनकी सुनवाई कर कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया। इस दौरान मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन भी किया गया। 
विज्ञापन

महिला हेल्पलाइन की दी जानकारी
इसमें सरस्वती विद्यालय की छात्राएं भी शामिल हुईं। सभी को महिला हेल्पलाइन और अन्य मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी गई। आराध्या के पिता सोनू शुक्ला ने पनकी थाने में एक व्हील चेयर दान की। इस मौके पर महिला संगठन की कंचन सिंह, शालिनी द्विवेदी, रेनू सिंह, रागिनी, शिप्रा, सुषमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें