फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरकार की योजना पर ताला, खंडहर में तब्दील सामुदायिक शौचालय, फर्श उखड़ा…टोटियां भी टूटीं, पढ़ें मामला

Fri, 03 Oct 2025 03:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल ब्लॉक के दीपापुर-पनौरी, सेमरझाल और बांबी गांव के सामुदायिक शौचालयों की पड़ताल में उन पर ताला लगा मिला। सेमरझाल का शौचालय छह साल में खंडहर में तब्दील हो चुका है, जहां फर्श उखड़ गया है और टोटी तोड़ दी गई हैं।
विज्ञापन
सरसौल ब्लॉक में खंडहर में तब्दील सामुदायिक शौचालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसौल ब्लॉक के शौचालयों की बदहाल व्यवस्था को परखने पर सामुदायिक शौचालय दीपापुर-पनौरी, सेमरझाल और बांबी गांव में ताला लगा पाया गया है। सेमरझाल में शौचालय के अंदर एक भी टोटी सुरक्षित नहीं बची है, सभी तोड़ दी गई है और नीचे की फर्श बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिसमें बड़ी-बड़ी घास उगी है।

विज्ञापन

गांव के सुनील कश्यप ने बताया शौचालय का निर्माण करीब छह वर्ष पहले कराया गया था। तब से साल में एक दो बार ही खुलता है। सफाई कराकर फिर बंद कर दिया जाता है, जिसकी वजह से शौचालय खंडहर में बदल गया है। इसी तरह दीपापुर गांव के विनीत ने बताया कि यहां का शौचालय करीब दो किलोमीटर दूर बना है।

विज्ञापन

कोई इस्तेमाल नहीं करता
जंगल होने की वजह से गांव का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं जाता है और वहां पर हमेशा ताला लगा रहता है। इसके अलावा, बांबी गांव में भी ताला लगा पाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कभी कभार खुलता है, लेकिन सभी घरों में शौचालय बने है। इसलिए उसका कोई इस्तेमाल नहीं करता है, जिसकी वजह से ज्यादातर ताला लगा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें