फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में भैयादूज पर्व, बहनों ने भाइयों के माथे पर लगाया तिलक, दीर्घायु-उज्ज्वल भविष्य की मांगी दुआ

Wed, 11 Nov 2026 11:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर कस्बे सहित ग्रामीण अंचलों में भैयादूज का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
घाटमपुर में भाई को तिलक लगाती बहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में दिवाली के त्यौहार के बाद भैयादूज का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भैयादूज पर बहनों नें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घायु की कामना की। साथ ही, उनके सुख-दुख में सदैव साथ निभाने का भी बहनों ने भाइयों से भरोसा लिया।

विज्ञापन

भैयादूज के पर्व पर बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली चंदन का तिलक लगा, उन्हें मिठाई पकवान आदि खिलाया। कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी भैयादूज का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। दंत कथा के मुताबिक, इस दिन बहनें भाइयों के लिए वृत रखती हैं और पृथ्वी पर स्वच्छ स्थान पर विभिन्न प्रकार की कला कृतियां भी बनाती हैं।

Trending Videos
विज्ञापन





भाइयों की दीर्घ आयु व उज्जवल भविष्य की कामना

यह भाई-बहन के निस्वार्थ प्रेम व अटूट बंधन को सदियों से दर्शाता चला आ रहा है। इसमें यह भी एहसास कराने की कोशिश की जाती है कि वह अपने भाइयों की दीर्घ आयु व उज्जवल भविष्य के लिए अपनी जान तक न्यौछावर कर सकती हैं। कस्बे के अलावा नौरंगा, बरीपाल, सजेती, कोरियां, रेउना, पतारा आदि में भी भैयादूज का पर्व मनाया गया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें