कानपुर के घाटमपुर में रेउना थाना क्षेत्र के घुघुआ पुल के पास मंगलवार की शाम पति के साथ बाइक पर जा रही महिला पीछे से दूसरी बाइक की टक्कर लगने से सड़क पर जा गिरी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कार दिया। महिला पति व बेटी के साथ अपने मायके से ससुराल जा रही थी। काटर गांव निवासी फूल सिंह की ससुराल कानपुर देहात के रूरा में है।
फूल सिंह ससुराल से अपनी पत्नी कुसुम कली (30) व तीन साल की बेटी को बाइक पर लेकर अपने गांव काटर जा रहे थे। फूल सिंह ने बताया कि जैसे ही मुगल रोड पर घुघुआ पुल के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक में पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर पीछे बैठी कुसुम कली चलती बाइक से नीचे सड़क पर जा गिरी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई।