फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जिला बदर अपराधी चार माह बाद शहर में मिला, मैनावती मार्ग से दबोचा गया शातिर, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

Thu, 12 Nov 2026 04:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: छह महीने के लिए जिला बदर किया गया अपराधी सुजल निषाद महज चार महीने के भीतर ही शहर में वापस आ गया। नवाबगंज पुलिस ने उसे मैनावती मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में छह महीने के लिए जिला बदर किए गए अपराधी को कानपुर की सीमा से बाहर रखने और उसकी निगरानी करने की पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला बदर आदेश का विधिक तामीला कराने के महज चार महीने बाद ही अपराधी शहर में मिल गया। बुधवार को नवाबगंज पुलिस ने उसे मैनावती मार्ग पर ख्योरा स्थित जेप्टो स्टोर के पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

नवाबगंज के सुखऊपुरवा निवासी सुजल निषाद को न्यायालय ने 29 जुलाई 2026 को छह महीने के लिए कानपुर नगर की सीमा से जिला बदर किया था। वाद संख्या 79/26 में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत पारित आदेश का विधिक तामीला सात नवंबर को कराया गया। इसके बावजूद 11 नवंबर को वह शहर में मिल गया।

Trending Videos
विज्ञापन

निगरानी व्यवस्था पर भी उठे सवाल
पुलिस ने उसके खिलाफ नवाबगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 204/26 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सुजल के खिलाफ नवाबगंज थाने में पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, एससीएसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं। जिला बदर होने के बावजूद शहर में उसकी मौजूदगी पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें