फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सुलभ शौचालय के पास मिला मजदूर का शव, सात महीने से पत्नी से रह रहा था अलग, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 12 Nov 2026 03:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा बाईपास स्थित सुलभ शौचालय के पास बृहस्पतिवार सुबह मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पारिवारिक विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्रा बाईपास स्थित सुलभ शौचालय के पास बृहस्पतिवार सुबह तिलक राज (32) का शव पड़ा मिला। सड़क किनारे शव देखकर राहगीर की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजन को जानकारी दी, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मजदूर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन

पुलिस ने दोपहर एक बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कर्रही की नई बस्ती निवासी तिलक राज मजदूर था। उसके परिवार में पत्नी पूनम, दो बेटियां कृति, सृष्टि और बेटा शिवांश हैं। पत्नी के मुताबिक, करीब सात महीने पहले उनसे विवाद होने के बाद पति तिलक घर छोड़कर अपनी बहन जूही गौशाला निवासी  सविता के साथ रहने लगे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद से पत्नी और बच्चे उससे अलग रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस से परिजनों को बर्रा बाईपास पर युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे परिजन ने उसकी पहचान तिलक राज के रूप में की। थाना प्रभारी क्षितिज कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें