फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास केंद्र कांड: मानसिक बीमार किशोरी-किशोर का अश्लील वीडियो वायरल, पूर्व कर्मी की शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2026 09:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News:  काकादेव स्थित एक पुनर्वास केंद्र में 17 वर्षीय मानसिक बीमार किशोरी और एक हमउम्र किशोर का साल भर पुराना अश्लील वीडियो वहां के पूर्व कर्मचारी विपिन ने वायरल कर दिया। बृहस्पतिवार देर रात पीड़िता के पिता के मोबाइल पर वीडियो आने के बाद शुक्रवार को माता-पिता ने सीपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
कानपुर पुनर्वास केंद्र कांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में काकादेव स्थित पुनर्वास केंद्र में 17 साल की मानसिक बीमार किशोरी और एक हमउम्र किशोर का साल भर पुराना अश्लील वीडियो वहीं के पूर्व कर्मचारी विपिन ने वायरल कर दिया। शुक्रवार को सीपी कार्यालय पहुंचे बच्ची के अभिभावक ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात उनके मोबाइल पर बेटी का अश्लील वीडियो भेजा गया।

विज्ञापन

सीपी रघुबीर लाल ने तत्काल ही थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसीपी सेंट्रल जोन अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र का नाम खराब करने के लिए वहां लगे सीसी कैमरे के फुटेज से वीडियो निकाला गया। आरोपी केंद्र के पूर्व कर्मचारी विपिन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्जकर उससे पूछताछ की जा रही है।  

Trending Videos

दंपती बच्ची को लेकर सीपी कार्यालय पहुंचे
वहीं, किशोर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है। श्यामनगर निवासी दंपती ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे के आसपास उनके (पिता के) मोबाइल पर उन्हीं की बेटी का पुनर्वास केंद्र के एक मानसिक बीमार बच्चे के साथ अश्लील वीडियो आया। शुक्रवार दोपहर दंपती बच्ची को लेकर सीपी कार्यालय पहुंचे।

तीन-चार महीने से नहीं जा रही है स्कूल
वहां अधिकारियों को बताया कि बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए उसे काकादेव स्थित एक पुनर्वास केंद्र में पढ़ाई के लिए भेजते हैं। हालांकि, वह तीन-चार महीने से स्कूल नहीं जा रही है। हरकत में आई पुलिस ने वीडियो भेजे जाने वाले नंबर को खंगाला तो पता लगा कि वह किसी दूसरे केंद्र की महिला संचालिका है।

विपिन व्हाट्सएप इस्तेमाल कर रहा है
पुलिस ने उसे बुलाकर पूछताछ की तो महिला ने बताया कि नंबर तो उसी का है, लेकिन वह व्हाट्सएप नहीं चलाती है। पुलिस ने साइबर और सर्विलांस टीम की मदद ली, तो पता लगा कि महिला के नंबर पर लाॅगिन कर बजरिया निवासी विपिन व्हाट्सएप इस्तेमाल कर रहा है।

सीसी कैमरे के फुटेज से वीडियो निकाला था
शाम को पुलिस ने विपिन को उठाया तो, उसने बताया कि वह काकादेव स्थित पुनर्वास केंद्र में नौकरी करता था। इसी साल मई में उसे निकाला गया था। उसने केंद्र को बदनाम करने की नीयत से सीसी कैमरे के फुटेज से वीडियो निकाला था। बच्ची के अलावा वहां पढ़ने वाले दूसरे बच्चों के अभिभावकों को भी भेजा।

कहां-कहां वीडियो वायरल किया है
विपिन ने बताया कि काकादेव के बाद उसने कुछ दिन महिला के केंद्र पर भी नौकरी की थी। वहीं से उनका व्हाट्सएप नंबर लॉगिन किया था। पुलिस के मुताबिक फिलहाल विपिन किसी तीसरे केंद्र पर काम कर रहा है। डीसीपी ने बताया कि विपिन से पता किया जा रहा है कि उसने और कहां-कहां वीडियो वायरल किया है। उसके मोबाइल में और वीडियो तो नहीं इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने साल भर के फुटेज खंगाले
मानसिक बीमार किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले की पुलिस देर शाम काकादेव स्थित पुनर्वास केंद्र पहुंची। वहां लगे सभी सीसी कैमरों से साल भर के फुटेज खंगाले। इसमें वह फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा जिसकी रिकार्डिंग वायरल की गई थी।

संचालकों और कर्मियों से भी पूछताछ
देर रात तक पुलिस केंद्र पर मौजूद रही और प्रबंधन समेत एक-एक कर्मचारी से पूछताछ की। काकादेव पुलिस का कहना है कि विपिन के मोबाइल की जांच की जा रही है। विपिन ने अब तक जिन तीन केंद्रों पर काम किया है तीनों के संचालकों और कर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

दंपती बोले- आघात सह नहीं सकते
सीपी कार्यालय में अधिकारियों के सामने दंपती ने अपनी मानसिक बीमार बेटी का हाथ पकड़कर कहा कि वायरल वीडियो देखकर उन दोनों को मानसिक आघात पहुंचा है। एक तो बेटी की बीमारी का गम, उस पर ये वायरल वीडियो। परिजन ने बेटी समेत अपनी जिंदगी समाप्त कर लेने की बात कही। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने फौरन दंपती को शांत करा काकादेव थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें