फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: सांप के डसने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत, आले से सामान निकालते समय काटा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 24 Oct 2026 08:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा तिलका डेरा में शुक्रवार शाम घर में सामान निकालते समय सांप के डसने से आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। कच्ची दीवार के आले से सामान निकालते वक्त सांप ने उसके हाथ में डस लिया था।
विज्ञापन
मृतक विवेक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा तिलका डेरा में शुक्रवार शाम घर की कच्ची दीवार में बने आले से सामान निकालते समय सांप के डसने से आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मृतक के पिता रामू वर्मा ने बताया कि उनका बेटा विवेक वर्मा शुक्रवार शाम घर की दीवार में बने आले से सामान निकाल रहा था। इसी दौरान आले में बैठे सांप ने उसके हाथ में डस लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में पीएचसी तिंदवारी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के समाजसेवी दलजीत सिंह वीरू ने बताया कि विवेक के पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें