फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रामलीला के मंच पर अश्लील डांस, भाजपा नेता के आयोजन पर उठे सवाल, वीडियो वायरल

Tue, 20 Oct 2026 05:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला के मंच पर अश्लील डांस। शास्त्री नगर में भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला की ओर से आयोजित रामलीला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धार्मिक आयोजन की मर्यादा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रामलीला के मंच पर डांस के दौरान अश्लीलता परोसे जाने को लेकर आयोजक एक बार फिर चर्चा में हैं। ऐसे में धार्मिक आयोजन के मंच पर हुए इस कार्यक्रम को लेकर सवाल और भी गंभीर हो गए हैं।

विज्ञापन


रामलीला का मंच भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐसे आयोजनों में मंच पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आयोजकों की जिम्मेदारी भी अहम होती है। इसके बावजूद रामलीला के दौरान मंच पर अश्लील डांस कराए जाने का वीडियो सामने आने से आयोजन की रूपरेखा और कार्यक्रमों के चयन पर सवाल उठ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा है कि धार्मिक आयोजन में मनोरंजन के नाम पर मंच की मर्यादा का ध्यान क्यों नहीं रखा गया। यह पहला मौका नहीं है, जब सर्वेश शुक्ला की ओर से आयोजित रामलीला में अश्लील डांस को लेकर विवाद हुआ हो। पूर्व के वर्षों में भी ऐसे कार्यक्रमों को लेकर उनकी किरकिरी हुई थी। उस समय सर्वेश शुक्ला ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर खुद को बदनाम किए जाने की बात कही थी। अब एक बार फिर रामलीला के मंच पर डांस का वीडियो वायरल होने से पुराना विवाद भी चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें