Orai News: राजू जलेबी भंडार पर दशहरा के अवसर पर कन्या भोज के लिए जलेबी खरीदने को लेकर ग्राहकों के बीच जमकर विवाद हो गया। जल्दी में आगे निकलने की होड़ में कतार में खड़े दो पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे, जिससे दुकान पर अफरा-तफरी मच गई।
उरई जिले में दशहरा पर कन्या भोज के लिए जलेबी खरीदने के दौरान शहर के प्रसिद्ध राजू जलेबी भंडार पर दो ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे, जिससे दुकान पर हंगामा मच गया। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती रही। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
दशहरा के चलते राजू जलेबी भंडार पर जलेबी खरीदने वालों की भारी भीड़ लगी थी। लोग कन्या भोज के लिए जलेबी लेने के लिए कतार में खड़े थे। इसी दौरान जल्दबाजी में आगे निकलने को लेकर दो ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। हंगामा बढ़ने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।