फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सतीश महाना के खिलाफ 'आपत्तिजनक पोस्ट', नौबस्ता थाने में एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी साइबर सेल

Mon, 14 Sep 2026 08:56 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र पोस्ट प्रसारित करने के मामले में कानपुर के नौबस्ता थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा के जिला सह कोषाध्यक्ष लालजी तिवारी की तहरीर पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस और साइबर सेल आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर नौबस्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। यशोदानगर निवासी भाजपा के जिला सह कोषाध्यक्ष लालजी तिवारी ने प्राथमिकी में बताया कि फेसबुक पर ‘दृष्टांत न्यूज अनूप गुप्ता’ नाम के पेज से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की फोटो के साथ आपत्तिजनक शीर्षक लगाकर पोस्ट प्रसारित की गई।

विज्ञापन

आरोप है कि पोस्ट में विधानसभा अध्यक्ष के लिए अपमानजनक और मनमुटाव फैलाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया। पोस्ट के वायरल होने से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की जनता में रोष है। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर साइबर सेल की मदद से पोस्ट प्रसारित करने वाले व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें