फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम फेल: सांसों पर भारी पड़ा 'जाम', कार्डियोलॉजी पहुंचने से पहले NRI के पिता की मौत, एंबुलेंस में तोड़ा दम

Thu, 14 May 2026 10:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में हार्ट अटैक के शिकार बुजुर्ग की एंबुलेंस जाम में फंसने के कारण मौत हो गई। लंदन में रह रहे बेटे को घर आने के लिए पिता का डेथ सर्टिफिकेट भेजना पड़ा।
विज्ञापन
रामचंद्र शुक्ला की फाइल फोटो, जाम में फंसकर एंबुलेंस के अंदर हुई मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में लगने वाला जाम अब जानलेवा बनता जा रहा है। बुधवार दोपहर साकेत नगर सब्जी मंडी निवासी रामचंद्र शुक्ला (74) को घर पर दिल का दौरा पड़ा। उनके दामाद अनिल त्रिपाठी निजी एंबुलेंस से उन्हें दोपहर 12:29 पर लेकर कार्डियोलॉजी के लिए निकले। फजलगंज, मरियमपुर और हैलट पुल पर लगे जाम में फंसकर निकलने में 38 मिनट लग गए। जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

उनके परिवार में पत्नी कमला, बेटा अभिषेक शुक्ला लंदन में साफ्टवेयर इंजीनियर और दूसरा बेटा रितेश नोएडा में इंजीनियर है। एक बेटी रचिता है। अनिल त्रिपाठी ने बताया कि चचिया ससुर को करीब 12 बजे हार्टअटैक हुआ। हालत बिगड़ने पर वह सास के साथ उन्हें निजी एंबुलेंस से कार्डियोलॉजी ले जा रहे थे। वह लोग गोविंदपुरी पुल पार कर फजलगंज चौराहे की ओर बढ़े तो जाम के कारण बीच में फंस गए।

मेडिकल कॉलेज पुल से स्वरूप नगर थाने तक लगा जाम - फोटो : amar ujala
जाम में करीब 20 मिनट का समय लग गया
10 मिनट में फजलगंज चौराहा पार कर मरियमपुर चौराहे की ओर पहुंचे तो फिर से जाम मिला। ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड जाम खुलवाने के लिए जूझते रहे। उनकी एंबुलेंस अस्पताल जाने के लिए चौराहा पार कर पाई थी कि लाजपत नगर रोड पर स्कूल के सामने फिर जाम में फंस गए। यहां उन्हें करीब 20 मिनट का समय लग गया। लगभग 1:10 मिनट पर कार्डियोलॉजी पहुंचे, वहां जांच करते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हैलट गेट के सामने लगा जाम - फोटो : amar ujala
घर आने के लिए डेथ सर्टिफिकेट भेजना पड़ा
दामाद ने बताया कि लंदन में बेटे अभिषेक को जैसे ही घटना की जानकारी दी गई तो उसकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। उसने तुरंत वीडियो कॉल कर पिता को देखा। बदहवास मां को किसी तरह ढांढस बंधाया। घर आने के लिए वीजा की समस्या आई तो उन्होंने कार्डियोलॉजी से मिला पिता का डेथ सर्टिफिकेट मेल कराया। इसके बाद छुट्टी मिल सकी। वह फ्लाइट से बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली पहुंच जाएंगे। दूसरा बेटा रितेश भी नोेएडा से आ रहा है। दोनों के पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

http://



जाम इनकी ले चुका जान
  • सितंबर 2025 में हैलट पुल और आसपास लगे जाम में फंसकर कौशांबी निवासी बुजुर्ग रामदयाल और शुक्लागंज निवासी मुन्ना की मौत।
  • अगस्त 2025 को दबौली निवासी बरखा गुप्ता की हालत बिगड़ने पर पति सोनू अस्पताल ले जा हे थे, शास्त्री चौक के पास जाम में फंसकर बरखा की हुई मौत।
  • पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के दौरान गोविंदपुरी ब्रिज पर ट्रैफिक रोके जाने के कारण वंदना मिश्रा समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकीं, मौत ।
  • कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर मेट्रो निर्माण के चलते आठ घंटे तक जाम में फंसकर गर्भवती महिला की अस्पताल पहुंचने में देरी हुई, नवजात की मौत।
  • कल्याणपुर में मेट्रो निर्माण के चलते जाम में फंसकर बिल्हौर के सांबी गांव निवासी ट्रैक्टर से घायल रामअवतार की बिठूर तिराहे पर मौत।
  • रामादेवी चौराहे पर लगे जाम में फंसकर एंबुलेंस में बकरमंडी निवासी अकलीम की मौत हो गई थी, वह महाराजपुर में एक हादसे में घायल हुए थे।
  • दिल्ली निवासी रवि कुमार शास्त्री नगर निवासी एक रिश्तेदार के घर आए थे, बुजुर्ग मां की हालत खराब होने पर ऑटो से हैलट ले जाते समय मौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें