ड्राइवर और गाड़ी मालिक की गिरफ्तारी की मांग
मौका पाकर ट्रक चालक किसी तरह वहां से भाग निकला, जबकि खलासी बरातियों और परिजनों के पकड़ में आ गया। उसे सभी ने जमकर पीटकर लहूलुहान कर दिया और मौके पर पहुंची पीआरबी 112 के हवाले कर दिया। मामला इतने में भी शांत नहीं हुआ, गुस्साए परिजनों और बरातियों ने अनिकेत के शव को कस्बा के मुख्य चौराहे पर रखकर ट्रक ड्राइवर और गाड़ी मालिक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। अनिकेत की मां गोद में अनिकेत के शव को लेकर कस्बा के मुख्य चौराहे में बैठ गई।
परिजनों से वार्तालाप कर किसी तरह शांत किया
वहीं, अन्य महिलाओं ने चौराहे में जमकर उत्पात किया और लाठियां भांजी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी हाथापाई करने की कोशिश की। मुख्य चौराहे पर जाम साढ़े तीन बजे से लेकर लगभग छह बजे तक लगा रहा। उसे खुलवाने में स्थानीय पुलिस व प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह पूरी तरह से नाकाम रहे। सूचना पर पहुंचे राठ सीओ राजीव प्रताप सिंह ने मृतक अनिकेत के परिजनों से वार्तालाप कर उन्हें किसी तरह शांत किया।
http://
शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
वहीं, उत्पात मचा रही महिलाओं को पुलिस हल्का बल प्रयोग कर थाने ले गई। इस बीच राठ- हमीरपुर, मुस्करा- महोबा मार्ग लगभग तीन घंटे पूरी तरह से बाधित रहा। जाम खुलवाने के बाद पुलिस ने अनिकेत के शव को कब्जे में लेते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक अनिकेत के परिजनों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मोटर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।