फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खाद्य विभाग ने 380 किलो पनीर नष्ट कराया, 14 नमूने जांच के लिए लैब भेजे

Thu, 03 Jul 2025 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम मिलावटी पनीर नष्ट कराते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को अभियान चलाकर शहर के अलग-अलग स्थानों से करीब 380 किलो मिलावटी पनीर जब्त कर नष्ट कराया। इसके साथ ही 14 नमूने जांच के लिए लैब भेजे। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने गुरुदेव पैलेस के पास स्थित तीन जगह से 30, 90 व 70 किलो पनीर अवमानक मिलने पर नष्ट कराया। न्यू गंगापुल बिठूर में 50 किलो, मालरोड स्थित प्रतिष्ठान से 80 किलो व जनरलगंज सब्जी मंडी में केशरवानी प्रतिष्ठान से 60 किलो पनीर जब्त कर नष्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावटी पनीर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कलक्टरगंज, न्यू सब्जी मंडी लाल बंगला, न्यू गंगापुल बिठूर, मालरोड, घाटमपुर स्थित प्रतिष्ठानों से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। नमूने फेल होने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें