फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मला हत्याकांड: क्राइम सीरियल देख रची साजिश, ड्रोन के बहाने घर में घुसा, गला दबाकर मारा, कातिल का कबूलनामा

Sun, 26 Apr 2026 06:02 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर निर्मला हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी ईशू शर्मा को 27 लाख के जेवरों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने क्राइम सीरियल देखकर हत्या की साजिश रची थी और ड्रोन ढूंढने के बहाने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
निर्मला सिंह की फाइल फोटो, आरोपी ईशू और बरामद जेवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर मे कल्याणपुर आवास विकास-एक में दिनदहाड़े वृद्धा निर्मला की हत्या कर लूट के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम सीरियल देखकर हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ईशू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किए गए करीब 27 लाख रुपये के गहने, सोने का बिस्कुट, वारदात के समय पहने कपड़े आदि बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन

डीसीपी वेस्ट एसएन कासिम आबिदी ने बताया कि आवास विकास-1 निवासी हरेंद्र सिंह ने 23 अप्रैल को पत्नी निर्मला की हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें लगाई गईं थीं। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे करीब 500 सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस और मुखबिर की मदद से रावतपुर निवासी ईशु शर्मा उर्फ आर्यन की पहचान हुई।

मृतका के घर के सामने पार्क में आता-जाता था
उसे 25 अप्रैल की सुबह गंगा इन्क्लेव के पीछे केसा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।  आराेपी मूलरूप से कानपुर देहात के मूसानगर इलाके के खिरियनपुर गांव का रहने वाला है। रईशु ने बताया कि वह छह माह से रावतपुर में किराये में रह रहा था। वह मृतका के घर के सामने पार्क में आता-जाता था।

निर्मला सिंह हत्याकांड - फोटो : amar ujala
ड्रोन गिरने का बहाना बनाते हुए अंदर घुसा
इसी दौरान उसने रेकी कर ली थी कि घर में बुजुर्ग दंपती रहते हैं और दोपहर में पुरुष सदस्य बाहर जाता है। वारदात वाले दिन बुजुर्ग के बाहर जाने पर वह ड्रोन गिरने का बहाना बनाते हुए अंदर घुसा और वृद्धा का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दो लॉकर खोलकर करीब 27 लाख के गहने लेकर भाग निकला।

गहने को तार से बांधकर बाथरूम के पाइप में लटका दिया
आरोपी लूट के इरादे से ई-रिक्शा से वृद्धा के घर पहुंचा था। वारदात के बाद उसने गहने को तार से बांधकर बाथरूम के पाइप में लटका दिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 12वीं पास है। उसका बैंक खाता साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल हुआ है, जिसमें करीब एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ था।

निर्मला सिंह हत्याकांड - फोटो : amar ujala
ये है पूरा मामला
कानपुर के कल्याणपुर में गुरुवार दोपहर युवक और युवती ने सेवानिवृत्त प्रवक्ता हरेंद्र सिंह की पत्नी निर्मला सिंह (55) की हत्या कर दी। इस दाैरान वह पत्नी के लिए दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर गए थे। मात्र 34 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। अलमारियों के लॉकर तोड़कर करीब सात लाख के गहने व नकदी ले गए। पुलिस, फॉरेंसिक, डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल की जांच की। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक नजर आया है।

केशव वाटिका के नजदीक बनवाया है घर
वहीं, शक की सुई नाैकरानी और एसी मैकेनिक पर जा रही है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। इसके साथ ही तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया है। मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हरेंद्र सिंह पिछले महीने कारवालोनगर स्थित भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने आवास विकास केशवपुरम में केशव वाटिका के नजदीक घर बनवाया है।

निर्मला सिंह हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पार्क से एक युवक घर में दाखिल हुआ
गुरुवार को उनकी पत्नी निर्मला सिंह ने उन्हें चक्कर जैसा महसूस होने की जानकारी दी जिस पर हरेंद्र सिंह दोपहर 1:03 बजे नजदीक के मार्केट से दवा लेने के लिए निकल गए। उन्होंने मेनगेट बाहर से ही बंद कर दिया। उनके जाते ही करीब तीन मिनट बाद ही सामने बने पार्क से एक युवक घर में दाखिल हो गया। उसने चेहरा नारंगी रंग के गमछे से ढंका हुआ था। दोपहर 1:40 बजे बाहर निकला और पार्क की दीवार फांदकर फरार हो गया।

गले में तार जैसे कसने के निशान मिले
सेवानिवृत्त प्रवक्ता 1:45 बजे घर में जैसे ही दाखिल हुए तो सामान बिखरा हुआ मिला। बेडरूम में देखा तो उन्हें पत्नी जमीन पर गिरी हुई नजर आईं। उनके गले में तार जैसे कसने के निशान मिले। पुलिस को सूचना दी गई।
डीसीपी पश्चिम एमएम कासिम आबिदी, एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार, कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से साक्ष्य लिए। हरेंद्र सिंह के घर के पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक की फुटेज कैद हुई है।

निर्मला सिंह हत्याकांड - फोटो : amar ujala
तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए थे
घर से निकलते हाथों में बोरी या झोले जैसा कुछ था। आशंका जताई जा रही है कि लूट के जेवरात व नकदी उसी में रखी हुई थीं। हरेंद्र सिंह की बड़ी बेटी पूजा दिल्ली, छोटी प्राची बंगलूरू और बेटा हैदराबाद में मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य कर रहे हैं। घटना की जानकारी होने पर तीनों घर के लिए निकल लिए हैं। वहीं, पुलिस ने तीन संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। उनसे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आने वाले युवक की पहचान कराई जा रही है। नाैकरानी पर भी शक जा रहा है।
विज्ञापन

भतीजी के विवाह के लिए बनवाए थे गहने
सेवानिवृत्त प्रवक्ता के मुताबिक 20 मई को छपरा में रहने वाली उनकी भतीजी का विवाह है। उसकी शादी के लिए करीब छह से सात लाख के गहने घर के नजदीक की सराफा दुकान से बनवाए थे। छपरा के लिए पति-पत्नी 28 या 29 अप्रैल की प्लानिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें