शासन स्तर पर लिया जाएगा अंतिम निर्णय
विधानसभा क्षेत्रवार सड़कों का बंटवारा होने से यह सुनिश्चित होगा कि प्रत्येक विधायक और संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र की सड़कों के प्रति सीधे तौर पर जवाबदेह होंगे। प्रस्ताव के अनुसार पीडब्ल्यूडी ने विधानसभा क्षेत्र वार सड़कों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी है। अब शासन स्तर पर इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
प्रभारी अधिकारी को सौंपा जाएगा पूरा जिम्मा
हालांकि माल रोड से बाईपास सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में आने वाली अन्य बड़ी सड़कों के वितरण को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इन प्रमुख सड़कों को किस विधानसभा को आवंटित किया जाएगा, यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। संभावना यह है कि जो सड़क जिस विधानसभा क्षेत्र में अधिक क्षेत्रफल में होगी, उसी के प्रभारी अधिकारी को उसका पूरा जिम्मा सौंपा जाएगा।
शहर की प्रमुख सड़कें, जिला मार्ग, राज्य मार्ग आदि शामिल
यह व्यवस्था न केवल जवाबदेही तय करेगी बल्कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार सड़कों के विकास को भी गति प्रदान करेगी। अंतिम फैसला शासन लेगा। प्रस्तावित बंटवारे में सड़कों के विस्तृत विवरण को शामिल किया गया है। यह विवरण उन सभी सड़कों की पहचान करता है, जिन्हें विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आवंटित किया जाएगा। इस सूची में शहर की प्रमुख सड़कें, जिला मार्ग, राज्य मार्ग शामिल हैं।