फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एनएचआई ने कराई हाईवे के गड्ढों की मरम्मत, अमर उजाला की खबर का असर, पढ़ें रिपोर्ट

Wed, 06 Aug 2025 03:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई ने महाराजपुर के नवोदय नगर ओवरब्रिज पर हाईवे के गड्ढों की मरम्मत करा दी है। इन गड्ढों के कारण आए दिन हो रहे हादसों पर अब रोक लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नवोदय नगर ओवर ब्रिज में कराया पैचवर्क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आखिरकार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कानपुर-फतेहपुर हाईवे पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत करा दी है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के नवोदय नगर ओवरब्रिज पर इन बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद एनएचएआई ने कार्रवाई की।

विज्ञापन

बुधवार सुबह ही एनएचएआई के कर्मचारियों ने हाईवे पर पैचवर्क का काम शुरू कर दिया और सभी गड्ढों को भर दिया। यह सड़क लाखों वाहनों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है और इन गड्ढों के कारण तेज रफ्तार वाहन, खासकर बाइक सवार अक्सर दुर्घटना का शिकार होते थे। गड्ढे बंद होने से अब हादसों में कमी आने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें