यूपी के बांदा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां यमुना नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह घटना कमासिन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार दो सगे भाई यमुना नदी में स्नान करने गए थे। नहाते वक्त दोनों भाई नदी में डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को नदी से बाहर निकाला। तब तक दोनों की सांसे थम चुकी थीं। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।