टॉफी-नमकीन का लालच देकर कमरे में ले गया आरोपी
जानकारी के अनुसार, ग्राम सिकंदरपुर निवासी आरोपी शोभित ने घर के बाहर खेल रही 05 वर्षीय मासूम बच्ची को टॉफी और नमकीन देने के बहाने अपने पास बुलाया। इसके बाद वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए।
पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवराजपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शोभित के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म समेत संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।