फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत किनारे लगे कटीले तारों में गिरकर युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव। साढ़ थाना क्षेत्र के सिरोह गांव निवासी भोला सिंह (30) शराब के नशे में होकर खेत किनारे लगे कटीले तारों में जा गिरा, जिससे उसका बायां हाथ गंभीर जख्मी हो गया। लेकिन घायल ने साढ़ू द्वारा गोली मारकर घायल कर देने की सूचना देकर पुलिस को खूब छकाया। जांच पड़ताल में गोली न चलने की बात सामने आई। घायल को भीतरगांव सीएचसी से हैलट रिफर किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गोली लगने से घायल होने की बात पीड़ित गलत बता रहा है। जांच पर पाया गया है कि भोला सोमवार शाम कटीले तारों से उलझकर गिर गया। जिससे हाथ जख्मी हुआ है। अपने साढ़ू को रंजिस के तहत फंसाने के लिए उस पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है। हैलट में उपचार के दौरान गोली लगने जैसा डाक्टरों द्वारा कुछ नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें