फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान विरोधी पार्टी : जितिन प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रेउना कस्बे में आयोजित जनसभा में पहुंचे पूर्वकेंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भाजपा को किसान विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए नासूर साबित होंगे। भाजपा किसानों की आय बढ़ाने को लेकर रोज नए वादे करती है, लेकिन हालात बिल्कुल उलट हैं।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा वोट बैंक के लिए किसान हितैषी होने का ढोंग करती है। कहा कि घाटमपुर का पावर प्लांट भी कांग्रेस शासनकाल में ही स्वीकृत हुआ था। प्लांट बनकर तैयार होते ही घाटमपुर के साथ ही कई प्रदेशों को भी बिजली आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी के जीतते ही अन्ना मवेशी, खाद, लोन समेत किसानों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से निपटाया जाएगा। जितिन प्रसाद ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर के समर्थन में पतारा, केवड़िया, हथेई व रेउना गांव में सभाएं कीं। जनसभा में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र चंचल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, संयोजक राजीव द्विवेदी, सरिता सिंगर, सुजीत यादव, नरेश कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें