बिल्हौर। धान खरीद केंद्र न खोने जाने पर सपा समर्थक ने किसानों संग बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि विषधन इलाके में 90 प्रतिशत किसान धान का पैदावार करते हैं, लेकिन इस बार अधिकारियों की अनदेखी के कारण विषधन और उसके आसपास कहीं भी सरकारी धान खरीद केंद्र न खोले गए। इससे किसानों को एमएसपी 1,868 रुपये से 600 रुपये प्रति क्विंटल कम पर ही अपनी फसल बेचनी पड़ रही है। इस मौके पर रचना सिंह, मोतीलाल वर्मा, प्रदीप राजपूत, वीर सिंह, रजत पाल, इंद्रलेश यादव, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में सपा समर्थक व किसान मौजूद रहे।