फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सावन से पहले बाबा आनंदेश्वर मंदिर पहुंचे DM जितेंद्र प्रताप सिंह, व्यवस्थाओं और सुरक्षा का लिया जायजा

Tue, 28 Jul 2026 12:26 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: सावन मास और सोमवार को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को परमठ स्थित प्रसिद्ध बाबा आनंदेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन
आनंदेश्वर मंदिर पहुंचे DM जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवित्र श्रावण मास के प्रारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एक्शन मोड में नजर आए। मंगलवार को जिलाधिकारी ने शहर के प्रसिद्ध बाबा आनंदेश्वर परमट मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने मंदिर प्रबंधन और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को सावन के सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन
Trending Videos

आनंदेश्वर मंदिर पहुंचे DM जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala

सावन के सोमवार को लेकर सुरक्षा कड़ी करने और गंगा घाटों पर निगरानी के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाबा आनंदेश्वर के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से सावन के प्रत्येक सोमवार को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। इसके साथ ही परमट स्थित गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान हादसों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और जल पुलिस की सतर्कता बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन

आनंदेश्वर मंदिर पहुंचे DM जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala

श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल और साफ-सफाई पर दिया विशेष जोर

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था, छाया, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई का भी बारीक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सावन माह में दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। साफ-सफाई के लिए विशेष सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें