फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नहरिया में उतराता मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 08 Sep 2022 01:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर के हनुमन्त विहार क्षेत्र में गुरुवार सुबह नहरिया में शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाकाई लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला तो चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त की। शव हनुमंत विहार निवासी टिंकू सिंह (45) का निकला। भतीजे प्रियांशु ने शव की पहचान की।

विज्ञापन


प्रियांशु ने बताया कि चाचा ने कल रात बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी जिसके बाद से वह घर नहीं लौटे थे। इधर हनुमंत विहार थाना प्रभारी अभिलाष मिश्र ने हत्या किए जाने की आशंका को नकार दिया। उन्होंने बताया कि नाले में गिरने और उल्टा पड़े होने से मुंह से खून निकला हुआ प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें