फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर : दफ़्ती के गत्ते में मिला नवजात का शव, हर तरफ सनसनी

Mon, 07 Jun 2021 03:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अचलगंज

सार

अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी स्थित एक ब्रिक फील्ड के पास रविवार शाम बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान एक किशोर ने पास में एक कार्टून पड़ा देखा।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों ने दफ़्ती के कार्टून में नवजात का शव  देखा।  उन्होंने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर फोन बंद कर लिया। वायरल फोटो के आधार पर पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद देर रात कार्टून से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी स्थित एक ब्रिक फील्ड के पास रविवार शाम बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान एक किशोर ने पास में एक कार्टून पड़ा देखा। उत्सुकता मे कार्टून खोला तो उसमें नवजात का शव देख वह कांप गया। उसके शोर मचाने पर पहुंचे साथियों ने नवजात का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और फोन बंद कर लिया।  

फोटो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस कार्टून की तलाश में घंटों जूझती रही। देर रात पुलिस ने भट्ठे के पास कार्टून बरामद कर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव कहां से ला कर यहां फेका गया। फेकने वाला कौन है,पुलिस  जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें