फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के बुधौली गांव के पास मुगलरोड पर रविवार सुबह वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी की मौत हो गई। युवक गुरदही बुजुर्ग डेरा गांव का निवासी था। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिकंदरा के गुरदही बुजुर्ग डेरा गांव निवासी रमेश सिंह की भोगनीपुर में दुकान है। वह फेरीवालों से महिलाओं के टूटे बाल खरीदकर थोक में बिक्री करता था। रविवार सुबह वह बाइक से भोगनीपुर जा रहा था तभी बुधौली गांव के पास मुगलरोड पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही रमेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी पुष्पा देवी शव देखकर बेसुध हो गई।
मृतक के पांच बच्चों मेें प्रमोद (19), प्रियांशु (10), बेटी प्रियंका (17), रिया (15), प्रिया (13) भी बिलखते रहे। वहीं मृतक के भतीजे मुलायम सिंह ने बताया चाचा बाल का व्यापार काफी समय से कर रहे थे। इसी व्यापार से उनके परिवार का भरण पोषण हो रहा था। उनकी मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें