फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या: नया मीटर लगवाया…आठ गुना बिल आया, चार दिवसीय समाधान शिविर में आईं 2825 शिकायतें, 2465 का निस्तारण

Fri, 27 Jun 2025 05:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केस्को मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि अंतिम दिन मीटरिंग और बिलिंग को लेकर 698 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 546 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन
समाधान दिवस पर अपनी समस्या केस्को अधिकारी को बताते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केस्को की लापरवाही उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। चार दिवसीय समाधान शिविर में बिजली बिल की समस्याएं लेकर कई लोग आए। गुरुवार को नौबस्ता में केस्को के समाधान शिविर में पहुंचे मछरिया निवासी मो. आसिफ का कहना है कि नया मीटर लगवाकर मुसीबत मोल ली है। आठ गुना बिल आया है। पुराने मीटर में पांच महीने की रीडिंग 933 यूनिट आती थी, अब एक महीने में ही 1628 यूनिट आ गई।

विज्ञापन

इसकी शिकायत मछरिया सबस्टेशन पर की तो उन्होंने टरका दिया। नौबस्ता सबस्टेशन में अधिकारियों ने दो दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इसी तरह, ताजनगर निवासी चंद्र प्रकाश ने बताया कि पिछले दो महीनों से मीटर रीडिंग नहीं दिखा रहा है। जब सबस्टेशन पर गए, तो समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब अधिकारियों कहा कि दो दिन में मीटर को अपडेट कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन

2465 शिकायतों का हुआ निस्तारण
केस्को मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि अंतिम दिन मीटरिंग और बिलिंग को लेकर 698 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 546 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी तरह, 23 से 26 जून तक दोनों स्थानों पर लगे समाधान शिविर में मीटरिंग और बिलिंग से संबंधित कुल 2825 शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिसमें से 2465 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें