फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत…पति का इलाज जारी, चालक की तलाश

Fri, 27 Jun 2025 05:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थानाक्षेत्र के चंदनपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति का इलाज जारी है।
विज्ञापन
दंपती को टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह ड्यूटी जा रहे साइकिल सवार दंपती को चंदननगर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती को अस्पताल पहुंचाया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

मंगला विहार सेकेंड सनिगवां निवासी 48 वर्षीय शिवकुमार स्कूली बस चलाते हैं। पत्नी सियादुलारी (45) कबाड़ छांटने का काम करती थी। इकलौते बेटे अंकित ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे पिता मां को ड्यूटी पर छोड़ने के लिए एयरपोर्ट के पास अलौलापुरवा जा रहे थे। कांशीराम कालोनी से कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर चंदनपुर पहुंचे ही थे।

अस्पताल में भर्ती घायल पति - फोटो : amar ujala
चालक कार छोड़कर मौके से भागा
तभी पीछे से आ रही तेज आवाज में गाना बजते 100 की स्पीड में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साइकिल से टक्कर मार दी। दंपती गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने शोर मचाया तो पकड़े जाने के डर से चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। अंकित ने बताया कि पुलिस की सूचना पर एचएएल में डयूटी से सीधा कांशीराम अस्पताल पहुंचे।

मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश में जुटी पुलिस
वहां डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। पिता का पैर टूटने के साथ अन्य जगह चोटें आने पर हालत गंभीर देखते हुए कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
रफ्तार ले चुकी जानें
  • तीन जून को वीआईपी रोड में रेव थ्री चौराहे पर कार की टक्कर से बाइक सवार आदित्य और रवि की मौत हो गई।
  • 22 जून को ग्वालटोली के सिविल लाइंस में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई रिक्शा चालक संजय सोनकर की मौत हो गई।
  • अप्रैल 2025 में कार रेसिंग के दौरान बाइक सवार नवीन विश्नोई की कार से कुचलकर मौत।
  • अप्रैल 2025 में रेलबाजार में गश खाकर गिरे डिलीवरी बॉय की कार से कुचलने से मौत।
  • जून 2024 को कंपनी बाग चौराहे पर कार सवार ने सींचपाल भोला तिवारी को कुचल दिया था।
  • सितंबर 2024 में जाजमऊ के सरैंया में घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय सादिया को कार ने कुचला।
  • अगस्त 2024 में किदवई नगर में कार सीख रहे नाबालिग छात्र ने स्कूटी में मारी टक्कर से भावना मिश्रा की मौत।
  • सिंतबर 2024 में परमट मंदिर के पास सड़क पर सो रहे साधु दंपती को कार सवार ने कुचला, दोनों की मौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें