फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नए मंडलायुक्त ने संभाला कार्यभार, बोले- सीएम ग्रिड की सड़कों में तय होगी अफसरों की जवाबदेही

Tue, 17 Nov 2026 10:42 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नए मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कार्यभार संभालते ही कार्यालय का निरीक्षण कर प्रगति जानी।
विज्ञापन
मंडलायुक्त एस. राजलिंगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सोमवार देर रात कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कों की गुणवत्ता को अपनी प्राथमिकता बताया। कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को उन्होंने कार्यालय निरीक्षण किया और अधिकारियों से लंबित कार्यों की जानकारी ली। सीएम ग्रिड सड़कों की समीक्षा कराने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण में गुणवत्ता, समयसीमा और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

एस. राजलिंगम 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह तमिलनाडु के मूल निवासी हैं। उन्होंने एनआईटी तिरुचिरापल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। अमेरिका की सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी के मैक्सवेल स्कूल से लोक प्रशासन का प्रशिक्षण भी लिया है। उन्होंने बांदा में जॉइंट मजिस्ट्रेट के रूप में शुरुआत की। वह देवरिया में सीडीओ, अयोध्या में नगर आयुक्त और औरैया, सुल्तानपुर, सोनभद्र, कुशीनगर व वाराणसी के डीएम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें