फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: केआईटी कॉलेज के पीछे केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल

Tue, 17 Nov 2026 10:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के महाराजपुर इलाके में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्टरी कर्मचारियों को आग से करीब 1 किलोमीटर दूर बाहर निकाल दिया गया है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। 
विज्ञापन
केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर थानाक्षेत्र के रूमा स्थित केआईटी कॉलेज के पीछे केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। आसपास रह रहे लोगों से मकान खाली कर दिया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

दमकल कर्मी दूसरी फैक्टरी की छत पर चढ़कर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगातार बढ़ रही है। आसपास की करीब दो से तीन दर्जन फैक्ट्रियों को बंद करा दिया गया है। आसपास रह रहे लोगों से मकान खाली करा दिया गया है। साथ ही सभी फैक्टरी कर्मचारियों को आग से करीब 1 किलोमीटर दूर बाहर निकाल दिया गया है। आग बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है लेकिन आग बढ़ रही है। फिलहाल किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें