इन ट्रेनों के संचालन की बढ़ी अवधि
ट्रेन नंबर- 04056 आनंद विहार टर्मिनल-बलिया 25 फरवरी तक चल रही थी। यह अब चार से 25 मार्च तक चलेगी। इसकी रिवर्स 04055 बलिया-आनंद विहार टर्मिनल 26 फरवरी तक चलनी थी, जो अब पांच से 26 मार्च तक संचालित होगी। ट्रेन नंबर- 02563 बरौनी-नई दिल्ली दैनिक अब एक से 30 मार्च तक, 0256 नई दिल्ली-बरौनी दैनिक एक से 31 मार्च तक, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली दैनिक एक से 30 मार्च और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक से 31 मार्च तक चलेगी।