होली से पहले और बाद तक नो-रूम, स्पेशल ही सहारा
होली से पहले रेलवे त्योहार स्पेशल ट्रेनें तो चला रहा है लेकिन नियमित ट्रेनें अभी से नो-रूम दिखा रही हैं। इनमें लंबी वेटिंग भी है। सबसे ज्यादा दिक्कत होली से पहले दिल्ली, मुंबई से आने वाली और बिहार, गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में हैं। होली के बाद दिल्ली, मुंबई जाने वाली और बिहार, गोरखपुर से आने वाली ट्रेनों में ऐसी ही स्थिति है।