http://
प्रचार-प्रसार का पूरी तरह से अभाव
चिलचिलाती धूप में कार्यक्रम के दौरान पंखे बंद पड़े थे, जिससे लोगों का दम घुट रहा था। रामदुलारी, अशोक और दीपक पाल जैसे परेशान लाभार्थियों ने बताया कि वे सुबह से आए हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। कार्यक्रम स्थल पर लगी एलसीडी स्क्रीन बंद पड़ी थी और मेले के प्रचार-प्रसार का पूरी तरह से अभाव दिखा।
अधिकारियों पर भड़के सीडीओ
मौके पर पहुंचे सीडीओ अभिनव जैन ने जब समाज कल्याण विभाग के कैंप में एक भी कर्मचारी को गायब देखा, तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से बीडीओ नेमचंद्र को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।