फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नेगी गेस्ट हाउस पर 19.95 लाख गृहकर बकाया, फोर्स न मिलने से सीलिंग टली, आज होगा नगर निगम का एक्शन

Fri, 12 Dec 2025 10:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में आवास-विकास केशवपुरम स्थित नेगी गेस्ट हाउस पर 19.95 लाख गृहकर बकाया होने के कारण नगर निगम ने गुरुवार को उसे सील करने का प्रयास किया, लेकिन फोर्स न मिलने से कार्रवाई टल गई।
विज्ञापन
नेगी गेस्ट हाउस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गृहकर जमा न करने पर गुरुवार को नेगी गेस्ट हाउस सील करने पहुंचा दस्ता फोर्स न मिलने से बैरंग लौट आया। 12 दिसंबर को इस कार्रवाई के लिए दस्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचेगा। यदि मौके पर टैक्स जमा न किया तो गेस्ट हाउस सील किया जाएगा। नगर निगम जोन-6 के जोनल अधिकारी रविशंकर यादव ने बताया कि आवास-विकास केशवपुरम स्थित नेगी गेस्ट हाउस पर 19,95,053 लाख रुपये गृहकर बकाया है। नोटिस देने के बावजूद बकाया टैक्स जमा न करने पर उसके खिलाफ कुर्की के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेगी गेस्ट हाउस - फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना भी प्रकाशित हुई है।  इसके बावजूद गेस्ट हाउस के मालिक गजेंद्र सिंह नेगी ने बकाया गृहकर जमा नहीं किया। इसलिए गुुरुवार को कुर्की की कार्रवाई की जानी थी पर फोर्स आदि न मिलने की वजह से इसे 24 घंटे के लिए टाल दिया गया। 12 दिसंबर को वह कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, पूर्व फौजियों और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचेंगे। मजिस्ट्रेट से भी आग्रह किया गया है। मौके पर यदि गेस्ट हाउस संचालक गृहकर जमा करेंगे, तो दस्ता लौट आएगा वरना नेगी गेस्ट हाउस को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें