फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भागदौड़ में युवक के पैर में आई मोच

Mon, 24 Feb 2025 12:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शूटिंग की भागदौड़ में स्थानीय युवक गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में मोच आ गई। शूटिंग टीम ने युवक के पैर में पट्टी बांधकर घर पहुंचाया।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झकरकटी राखी मंडी में लोगों को धक्का देता हुआ मर्डर मिस्ट्री का आरोपी भाग रहा था और उसका पीछा कर रहे थे इंस्पेक्टर जटिल यादव (नवाजुद्दीन सिद्दीकी)। कुछ ऐसा नजारा रविवार को बस्ती में देखने को मिला। यहां शूटिंग की भागदौड़ में स्थानीय युवक वाकई में गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में मोच आ गई। इस पर शूटिंग टीम ने युवक के पैर में पट्टी बांधकर घर पहुंचा दिया। इसके बाद से फिर से सीन शूट किया जाने लगा।
विज्ञापन


झकरकटी राखी मंडी बस्ती में सुबह सात से लेकर शाम सात बजे तक फिल्म रात अकेली है पार्ट-टू की शूटिंग चलती रही। एक सीन के शूट के दौरान आरोपी दौड़कर आता है और कीचड़ से एक ईंट उठाकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ओर फेंकता है, इसके बाद कोहरे में भागता हुआ छिप जाता है। इस सीन को दस टेक में पूरा करवाया गया। फिल्म के सीन जनवरी की सर्दियों के दिखाए जा रहे हैं, जिसके लिए कंडों और लोबान के धुएं से कोहरा दिखाया जा रहा है। पूरा दिन कई रीटेक के बाद सीन शूट किए गए। नवाजुद्दीन सोमवार को वापस लौट जाएंगे। इसके बाद 27 तक फिल्म की शूटिंग उन्नाव, लखनऊ में होगी। 28 और एक मार्च को शूटिंग फिर से शहर के आनंदबाग पीरोड में होगी। इस बार उनके साथ संजय कपूर और राधिका आप्टे के आने की भी संभावना है।

 
विज्ञापन

नवाज ने खाए चने, फिश, सलाद, पीया ब्लू बेरी शेक
शूटिंग के सिलसिले में पिछले आठ दिनों से शहर में रुके नवाज अपनी डाइट का खास ध्यान रख रहे हैं। उनको नींबू से एलर्जी है। उन्हें काले चने में नींबू डालकर दिया गया तो इसे खाने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद उन्हें दोबारा से काले चने बिना नींबू के दिए गए। इस पर नवाज ने होटल स्टाफ को धन्यवाद भी कहा। वहीं, उन्होंने शूटिंग के दौरान ब्लू बेरी शेक और सलाद खाया, शाम को फिश खाई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें