फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : कानपुर के चमनगंज में शरारती तत्वों ने मंदिर के चबूतरे पर फोड़ा अंडा, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 23 Dec 2024 02:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना चमनगंज थानाक्षेत्र के तकिया पार्क के पास की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमनगंज क्षेत्र के तकिया पार्क के पास स्थित एक मंदिर परिसर के चबूतरे पर किसी शरारती तत्व ने अंडा फोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और मंदिर को साफ कराया। मंदिर के कर्ताधर्ता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


तकिया पार्क के पास शिव का बाबा मनकेश्वर मंदिर है। मंदिर की देखरेख करने वाले स्वदेश श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो गेट पर अंडा टूटा हुआ मिला।

इसकी सूचना लोगों ने चमनगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मंदिर की सफाई करवाई। चमनगंज थाना प्रभारी संजय राव ने बताया कि मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिस किसी शख्स ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें