फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय की आस: हम तो जिलाधिकारी को ही देंगे एप्लीकेशन, नरवल समाधान दिवस में DM को ज्ञापन देने की लगी होड़

Sat, 18 Oct 2025 02:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को ही शिकायती पत्र देने की जिद पर फरियादी अड़ गए। न्याय की उम्मीद के चलते कई महीनों के इंतजार के बाद आए फरियादियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को खुद लाइन लगवानी पड़ी।
विज्ञापन
नरवल संपूर्ण समाधान दिवस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल तहसील में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आज फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान परिसर में एक अनोखी स्थिति बन गई, जहां कई फरियादी अपनी शिकायतें केवल जिलाधिकारी को ही देने की जिद पर अड़े रहे।

विज्ञापन

परिसर में मौजूद उपजिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने फरियादियों को शांत करने और उनसे शिकायती पत्र आगे लाने को कहा, लेकिन कई लोग मानने को तैयार नहीं हुए। फरियादियों ने बताया कि वे कई महीनों से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि उन्हें जिलाधिकारी से ही न्याय की उम्मीद रहती है। इसी वजह से वे अपना शिकायती पत्र सीधे उन्हीं को सौंपेंगे।

विज्ञापन

भीड़ नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को उतरना पड़ा नीचे
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की होड़ और भारी भीड़ के कारण परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ को नियंत्रित करने और उचित व्यवस्था बनाने के लिए उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को पुलिस बल के साथ खुद नीचे आकर लाइन लगवानी पड़ी, जिसके बाद व्यवस्था कुछ हद तक बहाल हो सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें