कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एनएच-दो हाईवे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार मामा–भांजे और एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हैलट भेजा। वहां डॉक्टरों ने मामा-भांजे को मृत घोषित कर दिया। त्योहार पर एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।
हादसा इतना जबरदस्त था, कि कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जरौली फेस-दो निवासी अनुराग मिश्रा उर्फ गोपाल (28) सोलर पैनल लगाने का ठेकेदार था। पिता रामकिशोर ने बताया कि कानपुर देहात के गजनेर थानाक्षेत्र के मोहाना गांव निवासी ओमदीप मिश्रा (30), अनुराग का भांजा था। ओमदीप बिजली विभाग में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर थे।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
ओमदीप की पत्नी से हो गई कुछ कहासुनी
ओमदीप के चचेरे भाई कुलदीप मिश्रा ने बताया कि ओमदीप की शादी 13 फरवरी 2020 को अंकिता के साथ हुई थी। दोनों के दो साल का बेटा दिव्यांश है। बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे ओमवीर काम पर जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद देर रात तक घर नहीं आया। वहीं, अनुराग के भाई अंकित बताया कि शुक्रवार देर शाम ओमदीप घर आया और पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस पर अनुराग भांजे ओमदीप को घर छोड़ने जाने के लिए जरौली निवासी शुभम द्विवेदी की कार से घर से निकला था। देर रात करीब एक बजे तीनों सचेंडी एनएच-दो हाइवे के पास पहुंचे ही थे। तभी हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से उनकी कार घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ओमदीप और अनुराग की जान चली गई। वहीं, शुभम की हालत नाजुक है। उसके परिवार वाले हैलट से कहीं निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।