फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मेडिकल स्टोर की आड़ में बेच दीं नशीली दवाएं, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Nov 2025 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाएं बेचने के आराेप में ड्रग विभाग ने महाराजपुर स्थित मां दुर्गा मेडिकल स्टोर के संचालक रोहन पचौरी पर एफआईआर दर्ज कराई है। इसके साथ ही रायपुरवा स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर के खिलाफ भी तहरीर दी है। यह कार्रवाई एडीएम सिटी राजेश कुमार के निर्देश पर है।

विज्ञापन


ड्रग विभाग ने मेसर्स मां दुर्गा मेडिकोज के संचालक रोहन पचौरी के खिलाफ एक नवंबर को दर्ज रिपोर्ट में बताया कि ड्रग विभाग को सूचना मिली थी कि संचालक की ओर से कोडीनयुक्त औषधि की खरीदारी की गई और उसे अवैध रूप से बेच दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर औरैया ज्योत्सना आनंद और कानपुर से ओमपाल सिंह ने निरीक्षण किया। माैके पर दुकान बंद मिली। मकान मालिक अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने पर दुकान बंद हो गई है। मेडिकल स्टोर बंद करने की सूचना भी रोहन ने ड्रग विभाग को नहीं दी। रोहन पचौरी ने अपने फर्म मेसर्स मां दुर्गा मेडिकोज के जरिये लखनऊ के आर्पिक फार्मास्यूटिकल्स से 2,20,586 कोडीन सिरप की बोतल खरीदीं।

वहीं, विभाग ने दूसरी तहरीर रायपुरवा स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर संचालक सुमित केसरवानी के खिलाफ दी है। दी तहरीर में बताया कि 12 अक्तूबर को जांच करने पहुंचे तो मेडिकल स्टोर बंद मिला। कई बार फोन करने के बावजूद संचालक सुमित नहीं आया तो टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। 14 अक्तूबर को टीम ने मेडिकल स्टोर से संचालक के सामने ही नशीली दवाओं के शक में सैंपल लिए। यहां पर टीम ने कोल्डि्रफ फास्फेट सिरप की दो हजार शीशियां और एल्प्राजोलम की नौ हजार टेबलेट को सीज किया था। इन दोनों दवाओं का उपयोग नशे के रूप में भी होता है। इसलिए टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक सुमित केसरवानी से इन दवाओं का लेखा जोखा मांगा लेकिन सुमित दस्तावेज नहीं दे सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें