फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विजय किरण आनंद बोले- कब्जे से मुक्त होंगी जमीनें, औद्योगिक क्षेत्रों में लगेंगी फैक्टरियां

Sat, 01 Nov 2025 10:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपीसीडा के सीईओ विजय किरण आनंद ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद यूपीसीडा के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
यूपीसीडा के अधिकारियों के साथ बैठक करते सीईओ विजय किरण आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को लखनपुर स्थित मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्राधिकरण की सभी परियोजनाओं की प्रगति जानी। करीब चार घंटे चली समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने अफसरों को सभी परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने किसानों के कब्जे से जमीनों को मुक्त कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान उन्होंने शहर से ट्रांसगंगा सिटी तक बनने वाले पुल की प्रगति जानी। उन्होंने जल्द बोर्ड से स्वीकृति दिलाने की बात कही। ट्रांसगंगा सिटी में होने वाले धरातलीय विकास कार्य एवं ज्यादा से ज्यादा उद्यमी कैसे निवेश के लिए आएं इस पर जल्द ही नई रणनीति बनाने के निर्देश दिए। वहीं कन्नौज में विकसित किए जा रहे इत्र पार्क में बचे भूखंडों की बिक्री करने, अधिक से अधिक इकाइयों की स्थापना पर अधिकारियों को जोर देने की बात कही। दिबियापुर में बसाई जा रही प्लास्टिक सिटी, लखनऊ की सरस्वती हाईटेक सिटी समेत अन्य परियोजनाओं की प्रगति सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने आगरा और प्रयागराज में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) परियोजनाओं को गति देने के लिए कहा।ललितपुर में बल्क ड्रग एंड फार्मा पार्क विकसित कर प्रदेश को फार्मा हब बनाए जाने की बात कही। औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक सुविधा केंद्र, पिंक व सार्वजनिक टॉयलेट, ट्रक ले-बे, वेंडिंग जोन, सीसीटीवी कैमरा, मियावाकी पार्क, स्ट्रीट लाइट और हाईमास्क जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

कार्यालयों में मिली गंदगी, शौचालय से आ रही थी बदबू
सीईओ विजय किरन आनंद ने अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद यूपीसीडा बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के कार्यालय छोड़कर अन्य कार्यालयों को अव्यवस्थित पाया। साथ ही कई कार्यालयों में फाइलों पर धूल जमी देखकर नाराजगी जताई। वहीं जब शौचालयों को चेक किया तो वह बदबू मार रहे थे। कार्यालय और शौचालयों की जर्जर हालत देख जिम्मेदार अधिकारियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इन औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने की चुनौती
- मंधना में वर्ष 2005 से शुरू किए गए भूमि अधिग्रहण की जमीन को कब्जा मुक्त कराना
- 10 वर्ष पहले लाॅन्च ट्रांसगंगा सिटी में फैक्टरी लगवाना
- लखनऊ के अमौसी हाईवे अड्डे के पास बंथर औद्योगिक क्षेत्र में सीईटीपी तैयार कर संचालन करना
- दिबियापुर में 10 वर्ष पहले बसाई गई प्लास्टिक सिटी के औद्योगिक भूखंडों की बिक्री करना
- रमईपुर में छह माह पहले बसाए गए फुटवियर पार्क का विकास
- कन्नौज में बनाए गए इत्र पार्क के सभी भूखंडों की बिक्री

यूपीसीडा की ड्रीम परियोजनाएं जल्द ही रफ्तार पकड़ेंगी। इसके लिए अलग से रणनीति बनाएंगे। जो जमीनें किसानों के कब्जे में उन्हें मुक्त कराकर भूमि बैंक बढ़ाया जाएगा। हमारा फोकस पारदर्शिता, समयबद्धता और निवेशकों के भरोसे पर आधारित औद्योगिक माहौल बनाना है जिससे प्रदेश के प्रत्येक जनपद में निवेश और रोजगार की नई संभावनाएं पैदा हों। - विजय किरण आनंद, यूपीसीडा सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें