सिर, आंखों की भौं और पेट में छह से ज्यादा चोटें मिलीं
बचने के लिए उसे बिस्तर पर ही लिटाकर ऊपर से रजाई ओढ़ाकर फरार हो गए। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराया तो गौरव के सिर, आंखों की भौं और पेट में छह से ज्यादा चोटें मिली हैं। पसलियां भी टूटी मिली हैं। मौत की वजह अधिक खून बहना बताया गया।
तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
एसीपी नौबस्ता ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि फिलहाल उन चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिन्हें आखिरी बार मृतक के घर पर देखा गया था। नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटनास्थल पर मिले शराब पार्टी के साक्ष्य
पुलिस को घटनास्थल पर पार्टी सा दृश्य दिखाई दिया। पड़ोसियों ने बताया कि पहले तो देर रात तक तेज संगीत पर पार्टी होती रही। इसके बाद सुबह चार बजे के आसपास गौरव की बचाने की गुहार सुनाई दी। अक्सर ऐसा होता था इसलिए कोई उठकर नहीं गया। इटावा निवासी बहनोई बृज मोहन ने बताया कि कुछ दिन पहले गौरव ने किदवईनगर में एक प्लॉट बिकवाया था। इसमें उसे कमीशन के रूप में तीन लाख रुपये और एक मोबाइल फोन मिला था। गौरव शराब का लती था।