फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मर्डर-सुसाइड: प्रेमिका की हत्या...फिर ट्रेन से कटकर दी जान, 23 बार हुई थी दोनों की बात, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 06 Jun 2023 09:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: नवाबगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी थी। इसके बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच में पता चला है कि हत्या के पहले दोनों के बीच दिन में 23 बार बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
Kanpur Murder-suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नवाबगंज में मायके आई प्रेमिका की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले प्रेमी की सीडीआर पुलिस ने निकलवाई है। इसमें घटना वाले दिन दोनों के बीच 23 बात बातचीत होने का पता चला। पुलिस हत्या की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

बिधनू निवासी कृष्णकांत सैनी की पत्नी बरखा की 27 मई की रात हत्या करने के बाद बिधनू निवासी प्रेमी दीपक ने सेंट्रल स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। नवाबगंज पुलिस ने दोनों के फोन की सीडीआर निकलवाई है। बीते दो माह की सीडीआर रिपोर्ट में हैरार करने वाले तथ्य मिले हैं।
दोनों के बीच करीब 500 बार कॉल पर बात होने की पुष्टि हुई।  पुलिस हत्या की वजह तलाश करने की दिशा में काम कर रही है। सोमवार को पुलिस ने दीपक के माता-पिता से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि घटना के चार दिन पहले ही दीपक की शादी तय कर दी थी।

विज्ञापन

पुलिस विवाद को मान रही है हत्या की वजह
अब पुलिस लेने देन के विवाद को ही हत्या की वहज मानते हुए साक्ष्य जुटा रही है।  सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम और बनवाई गई स्लाइड रिपोर्ट में बरखा की हत्या के पहले उससे संबंध बनाने की पुष्टि हु्ई है। पुलिस के अनुसार विधि विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है।

कमरे में पड़ी थी लाश
बरखा ससुराल से  मामा की तेहरवीं में शामिल होने के लिए आई थी। शनिवार को आधी रात बरखा का बच्चा रो रहा था। रोने के आवाज सुनकर कमरे में गई, तो देखा कि उसका शव लहुलुहान हालत में पड़ा था। बरखा का शव देखकर वो चीख पड़ी। परिजनों ने घटना की सूचना उसके पति कृष्णकांत और पुलिस को दी।
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
इस दौरान मृतका बरखा के मोबाइल फोन से दीपक को कॉल की गई, तो जीआरपी के सिपाही ने कॉल रिसीव की। बताया कि दीपक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। इससे पुष्टि हो गई कि बरखा की हत्या दीपक ने ही की है। सवाल ये है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, जो उसने इतना बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें