फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी हत्याकांड: जेल से बाहर लाए गए शालू और दोनों सुपारी किलर, पुलिस ने खरीदारी का सीन कराया रिक्रिएट

Wed, 23 Sep 2026 01:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के 17वें दिन पुलिस को मुख्य आरोपी बहू शालू और दोनों सुपारी किलर नौकरों की 24 घंटे की कस्टडी रिमांड मिल गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जिला जेल से बाहर लाकर परेड स्थित मॉल में शॉपिंग कराने से लेकर चाबी बनवाने तक का पूरा सीन री-क्रिएट कराया।
विज्ञापन
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के 17वें दिन पुलिस को बड़ी सफलता मिली। अदालत से मुख्य आरोपी बहू शालू और उसकी सुपारी पर हत्या करने वाले दो नौकरों विशाल व राजकिशोर की 24 घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई। बुधवार दोपहर 12 बजे पुलिस तीनों आरोपियों को जिला जेल से अपनी कस्टडी में लेकर बाहर निकली।

विज्ञापन



http://

वारदात की कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस आरोपी बहू शालू, नौकर विशाल और कारोबारी के बेटे सुब्रत को एक साथ लेकर परेड स्थित उसी मॉल में पहुंची, जहां हत्या से पहले शॉपिंग की गई थी। इसके बाद पुलिस टीम तीनों को साथ लेकर उस दुकान की निशानदेही कराएगी, जहां से फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी बनवाई गई थी।

विज्ञापन

दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
बार-बार बयान बदल रही शालू, डुप्लीकेट चाबी की तलाश
पुलिस इस दौरान हत्या का पूरा घटनाक्रम दोहराएगी। उल्लेखनीय है कि गत पांच सितंबर की रात इंद्रानगर स्थित फ्लैट में विनीत मिनोचा की नृशंस हत्या कर दी गई थी। जांच अधिकारियों के मुताबिक, हत्या में प्रयुक्त हुई फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पूछताछ के दौरान शालू लगातार अपने बयान बदल रही है। उसने पहले गुमटी से और बाद में परेड से चाबी बनवाने की बात कही थी।
विज्ञापन

दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
10-10 तीखे सवाल पूछेगी पुलिस
कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस शालू और दोनों शूटरों से 10-10 तीखे सवाल पूछेगी, ताकि यह साफ हो सके कि इस जघन्य हत्याकांड में कोई चौथा मददगार भी शामिल था या नहीं। मामले में विनीत मिनोचा के बेटे और शालू के पति सुब्रत की भूमिका पर भी शुरुआत से ही पुलिस को गहरा संदेह है। रिमांड के दौरान पुलिस शालू और सुब्रत को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। इसके साथ ही, देहरादून में रहने वाले सुब्रत के कनाडियन दोस्त के कनेक्शन को लेकर भी शालू से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें