फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: परचून दुकानदार की हत्या कर डीप फ्रीजर में रखा शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 13 Nov 2022 06:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में परचून दुकानदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक कुबेर सिंह की फाइल फोटो व मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू के खड़ेश्वर गांव में 58 वर्षीय परचून दुकानदार की हत्या कर शव उनके ही घर में डीप फ्रीजर में रख दिया गया। कई दिनों से संपर्क न होने पर आगरा निवासी उनकी बेटी ने रविवार दोपहर अपने चचेरे भाई को घर पर भेजा। तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसपी आउटर, फोरेंसिक टीम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


देर रात तक छानबीन जारी रही। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। खड़ेश्वर गांव निवासी कुबेर सिंह घर पर अकेले रहते थे। पत्नी का निधन हो चुका है। इकलौती बेटी रेखा आगरा में अपनी ससुराल में रहती है। कुबेर सिंह घर पर ही परचून की दुकान चलाते थे।

कुबेर के भीतीजे सुरेश ने बताया कि रेखा ने रविवार दोपहर को कॉल कर बताया कि पापा से संपर्क नहीं हो पा रहा है। मोबाइल भी बंद है। इस पर सुरेश रनिया से खड़ेश्वर गांव पहुंचे। घर का मुख्य दरवाजा बंद था। एक दूसरा दरवाजा खुला था। वहां से वह भीतर गया। जहां पर डीप फ्रीजर में कुबेर सिंह का औंधे मुंह शव पड़ा मिला। सुरेश ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें