फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप, तीन ससुराली हिरासत में

Sun, 13 Nov 2022 10:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

दिबियापुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतक की मां ने सुसरालियों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव उमरी में एक युवक अमित उर्फ दीपू (28) पुत्र रामप्रकाश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय घर पर केवल मृतक की पत्नी रचना और चार वर्षीय बेटी थी।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बिजली विभाग में ठेके पर मीटर रीडर का काम करता था। मृतक का पिता रामप्रकाश पत्नी शकुंतला के साथ दो दिन पहले लखनऊ स्थित अपने भाई के घर गया था। लखनऊ से लौटी मृतक की मां शकुंतला ने पुत्रवधू रचना के मायके के लोगों पर आरोप लगाया है।
उन्होंने युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी और शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मृतक के तीन ससुरालियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें