रमईपुर के मजरे घाटूखेडा निवासी अवनीश यादव (25) उर्फ काकुन दूध का व्यापार करता था। परिवार में मां माया और तीन भाई हैं। पिता अतर सिंह की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है। रविवार रात अवनीश घर के सामने खाली प्लॉट में बने पशु बाड़े में सोने गया था। सोमवार सुबह खून से सना अवनीश का शव चारपाई में पड़ा हुआ मिला।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
उसकी हत्या गर्दन में धारदार हथियार से कई वार कर की गई है। सूचना पर पुलिस फोर्स के पहुंचे एडीसीपी, एसीपी घाटमपुर ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य इकठ्ठा किए। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।