सबसे पहले चकेरी की पीआरवी पहुंची थी
उन सभी पुलिस कर्मियों को प्रति व्यक्ति पांच सौ के हिसाब से देने होंगे। उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो पीटा और जेब में 10 हजार रुपये निकाल लिए। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पशु व्यापारी की शिकायत पर बर्रा पुलिस पहुंची और उनका मेडिकल कराया। पीआरवी प्रभारी से पता चला कि पशु व्यापारी की गाड़ी के पास सबसे पहले चकेरी की पीआरवी पहुंची थी।
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज
इसके बाद हनुमंत थाना की दो और पीआरवी पहुंचीं थीं। इन लोगों ने व्यापारी से रुपये लूटे या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि जांच में इस बात की पुष्टि हो गई है कि चकेरी और हनुमंत विहार की पीआरवी बिना किसी घटना को अपना एरिया छोड़ा। जो कि गलत है। इस मामले में पिकअप में 14 पशु लदे होने पर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
हाईवे पर चलता है वसूली का खेल
- रामादेवी चौराहा से लेकर महाराजपुर हाईवे पर वसूली का खेल चलता है। पूर्व में पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मियों के वसूली के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इन पर कार्रवाई भी हुई है।
- दो नवंबर 2023: चकेरी और महाराजपुर क्षेत्र में हाईवे पर मवेशी लदे ट्रकों और पिकअप चालकों से वसूली करने में तत्कालीन एडीसीपी पूर्वी लखन सिंह यादव ने 52 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था।
- मार्च 2024: नौबस्ता थानाक्षेत्र में पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मियों ने मुफ्त नारियल देने से इन्कार करने पर दुकानदार को पीटा था। उसने अधिकारियों से शिकायत की धमकी दी तो उसे थाने में बने आवास पर ले गए और मारपीट कर वीडियो बनाया, जिसमें वसूली न करने की बात जबरन कहलाई।
- 19 दिसंबर 2024: बिठूर की महिला ने पीआरवी सिपाही विकास, सुधाकर, निखिल कुमार, चालक राजेश सिंह पर घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
- 11 अक्तूबर 2023: चकेरी हाईवे पर वसूली करने पर पीआरवी में तैनात एसआई सुभाष सिंह और हेड कांस्टेबल आनंद कुमार को तत्कालीन डीसीपी हेडक्वार्टर ने निलंबित किया था।